फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In-laws accused of killing husband

ससुराल वालो पर लगाया पति की हत्या का आरोप

Mon, 17 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of killing husband
ससुराल वालों पर लगाया पति की हत्या का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपने ससुर, जेठ व देवर आदि पर उसके पति का अपहरण कर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

पानीपत निवासी अंजुम पत्नी नूर मोहम्मद ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह अपने पति के साथ पानीपत में रह रही थी। उसकी ससुराल यहां सिविल लाइन क्षेत्र में है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति का 21 जुलाई 2018 को अपने पिता शकूर व भाइयों के साथ झगड़ा हो गया था। आरोप है कि उस समय उसके ससुर आदि ने उसके पति की हत्या करने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया कि उसका पति 22 जुलाई को पानीपत से यह कहकर आया था कि वह अपने भाइयों से मिलने के लिए जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि शाम के समय जब उसका पति घर वापस नहीं आया तो उसने अपने पति से फोन पर बात की, तब उसके पति ने उसे बताया कि वह अपने भाई आमिर के साथ है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने फोन पर उसकी बात आमिर से भी करवाई थी। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसका पति घर नहीं आया। उसके पति का फोन भी उसके बाद बंद हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुर, जेठ व दो देवरों ने उसके पति का अपहरण कर या तो उसे कैद करके रखा हुआ है, या उसके पति की हत्या कर शव को कहीं गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed