फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In five years, the city dwellers will need one lakh houses

Muzaffarnagar News: पांच साल में शहरवासियों को पड़ेगी एक लाख आवास की आवश्यकता

Tue, 09 Sep 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 09 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
In five years, the city dwellers will need one lakh houses
मुजफ्फरनगर। बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर पांच वर्ष के दौरान शहर की आबादी 12 लाख से अधिक होने का अनुमान है। एमडीए की ओर से तैयार की गई महायोजना 2031 के तहत कराए गए सर्वे में सामने आया है कि अगले आधा दशक में शहर वासियों को एक लाख से अधिक आवास की आवश्यकता होगी। प्राधिकरण ने सर्वे को ध्यान में रख आवासीय योजनाओं का खाका खींचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शहर का विस्तारीकरण हो रहा है। बढ़ती जनसंख्या के साथ ही आवासीय आवश्यकता भी बढ़ रही है। एमडीए की ओर से तैयार महायोजना 2031 को शासन की स्वीकृति मिल चुकी है। एमडीए अगले पांच से छह वर्ष के लिए आवासीय एवं अन्य सुविधाओं की बहाली को ध्यान में रख योजनाओं का खाका खींच रहा है। अनुमान लगाया है कि अगले पांच साल के दौरान शहर की आबादी 1232894 हो चुकी होगी। जिनके लिए 100579 आवास की आवश्यकता पड़ेगी। विकास प्राधिकरण की ओर से ऑलमंड्ज़ ग्लोबल इंफ्रा कंसल्टेंट कंपनी के किए गए सर्वे में यह आंकड़ा सामने आया है।
विज्ञापन


शहर में 69333 आवास, 20100 आवास एक कमरे वाले

आंकड़ो की बात करें तो शहरी क्षेत्र में 69333 आवास हैं। जिनमें एक कमरे वाले 20100 और पांच कमरे वाले आवास की संख्या मात्र 3077 है। जबकि छह कमरे वाले आवास 2926 हैं। जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार शहर में 173 आवास ऐसे हैं जहां पांच विवाहित जोड़े एक साथ निवास करते हैं। जबकि 47825 आवास ऐसे हैं जहां केवल एक ही विवाहित जोड़ा निवास करता है। वहीं 1639 आवास ऐसे हैं जहां एक भी विशेष कमरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासीय योजनाओं का खींचा जा रहा खाका: कुंवर बहादुर सिंह
एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि प्राधिकरण महायोजना 2031 के आधार पर ही आवासीय योजनाओं का खाका खींच रहा है। आवासीय आवश्यकताओं को ध्यान में रख योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed