फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: In 818 grounds in 43 wards of District Panchayat

पंचायत चुनाव 2021: जिला पंचायत के 43 वार्डों में 818 प्रत्याशी मैदान में, इन प्रमुख लोगों ने किया नामांकन

Fri, 09 Apr 2021 05:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 09 Apr 2021 05:35 PM IST
सार

  • जिला पंचायत के लिए दो दिन में 818 प्रत्याशियों ने किया नामांकन किया
  • वार्ड दो और दस से सबसे ज्यादा 31-31 प्रत्याशी हैं मैदान में

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: In 818 grounds in 43 wards of District Panchayat
जिला पंचायत चुनाव के लिए नामांकन किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला पंचायत के लिए मुजफ्फरनगर जिले में दो दिन में 43 वार्डों में 818 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। वार्ड दो और दस से सबसे ज्यादा 31-31 प्रत्याशी मैदान में हैं। वरिष्ठ नेता यशपाल पंवार और वीरपाल निर्वाल का नामांकन दाखिल कराने के लिए विधायक उमेश मलिक और जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला स्वयं पहुंचे। विधायक विक्रम सैनी भी समर्थकों को नामांकन पत्र दाखिल करवाने पहुंचे। दोनों दिन के नामांकन के बाद अब वार्ड एक में 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड दो से 31 ने तीन से 22, चार से 15 ने पांच से 26, छह से 15, सात से 17 ने, आठ से 17 ने, नौ से 23 ने और दस से बसपा के हरेंद्र पाल समेत 31 ने नामांकन नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन


वार्ड 11 से 20 ने, वार्ड 12 से 31 ने, वार्ड 13 से 19 ने, वार्ड 14 से 17 ने, वार्ड 15 से 15 ने, वार्ड 16 से 22 ने, वार्ड 17 से 19 ने, वार्ड 18 से 17 ने, वार्ड 19 से 18 ने, वार्ड 20 से छह ने, वार्ड 21 से नौ ने, वार्ड 22 से 12 ने, वार्ड 23 से 16 ने, वार्ड 24 से 20 ने, वार्ड 25 से 13 ने, वार्ड 26 से 19 ने, वार्ड 27 से 15 ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


वार्ड 28 से 17, वार्ड 29 से 22, वार्ड 30 से 21, वार्ड 31 से 21 प्रत्याशी मैदान में आए हैं। वार्ड 32 से 14, 33 से 26, 34 से 13, वार्ड 35 से भाजपा की सुषमा सैनी और बसपा की रीटा सैनी ने समेत 21 ने नामांकन किया। वार्ड 36 से 13, वार्ड 37 से 24, वार्ड 38 से 21, वार्ड 39 से 20, वार्ड 40 से 16, वार्ड 41 से 27, वार्ड 42 से 16 और वार्ड 43 से 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के दोनों दिन जिले में 818 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब नौ और दस अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 अप्रैल को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी को प्रधान बनाने की चाहत में... बेच डाली मुंबई की दुकानें, दिलचस्प है अनीस की पूरी कहानी

इन प्रमुख लोगों ने किया नामांकन
दूसरे दिन नामांकन करने वाले प्रमुख लोगों में भाजपा नेता यशपाल पंवार ने वार्ड 33 से वीरपाल निर्वाल ने वार्ड 42 से नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 15 से सीमा पत्नी जोगेंद्र ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। वार्ड सात से बसपा के शंकर सिंह भोला। वार्ड 35 से प्रीति चौधरी और सपा समर्थित राखी ने, वार्ड 30 से विजय आर्य ने नामांकन दाखिल किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed