फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Important clues found in theft, many suspects in custody

चोरी में महत्वपूर्ण सुराग मिले, हिरासत में कई संदिग्ध

Thu, 18 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Important clues found in theft, many suspects in custody
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सरिया-सीमेंट की दुकान में चोरी प्रकरण में पुलिस को महत्वपूूर्ण सुराग मिले है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। चार दिन पहले जानसठ रोड पर सजल अग्रवाल की सरिया व सीमेंट की दुकान का शटर उखाड़कर दुकान में रखे सात लाख नगद और दो एलईडी चोरी कर ली गई थी। व्यापारियों ने घटना पर रोष जताते हुए जल्द खुलासा करने कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। एसएसपी विनीत जायसवाल ने कोतवाली पुलिस व एसओजी को चोरों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। सूत्रों का कहना है कि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को चोरी की इस घटना में महत्वपूूर्ण सुराग मिले हैं। मंडी सीओ हिमांशु गौरव का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed