{"_id":"5e6bd0898ebc3ea83753fe54","slug":"importance-of-training-to-teachers-khatauli-news-mrt473467635","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों को बताया प्रशिक्षण का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों को बताया प्रशिक्षण का महत्व
विज्ञापन
खतौली के किडजी वेम्बले स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित शिक्षक और शिक्षिकाएं।
- फोटो : KHATAULI
अध्यापकों को बताया प्रशिक्षण का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे निष्ठा प्रशिक्षण में डायट प्राचार्य भीम सिंह और पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा वर्तमान वरिष्ठ प्रवक्ता डायट अलताफ ने अध्यापकों को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया।
कार्यक्रम किडजी वेम्बले स्कूल में चल रहा है। प्रशिक्षण में क्षेत्र के विद्यालयों के 750 अध्यापक भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन डायट प्राचार्य ने अध्यापकों को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डायट प्रवक्ता अलताफ ने इसकी आवश्यकता व महत्व के बारे में बताया। सकारात्मक रुप से प्रतिभाग कर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बीईओ अलका अग्रवाल, विक्रांत कुमार, सूरज कुमार, पूनम रानी, रीना मलिक, इकलेश, ओमपाल, उदयवीर, भावना, मेघा शर्मा आदि मौजूद रहे।