फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Importance of joint family told from short drama

लघु नाटिका से बताया संयुक्त परिवार का महत्व

Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Importance of joint family told from short drama
एसडी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्वार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नर्स दिवस व परिवार दिवस मनाया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने समूह गान, कविता, लघु नाटिका, भाषण व चार्ट बनाकर अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

यह दिवस फ्लोरेंस नाइटेंगल की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने आजीवन लोगों की सेवा की। इसी सेवा -भाव श्रंखला में मदर टेरेसा का भी नाम आता है जिन्होंने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित किया। विद्यालय की नर्स परिचारिका सरिता को विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा बुके व ग्रीटिंग कार्ड देकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों ने एकल परिवार तथा संयुक्त परिवार पर आधारित एक संदेशात्मक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। आज के परिवेश में संयुक्त परिवारों का कितना महत्व है और एक संयुक्त परिवार ही अपने परिवार को मजबूत बनाने के साथ-साथ संस्कारवान बनाने व भावनात्मक सहारा प्रदान करने के लिए विशेष भूमिका निभाता है, जिसे देख कर मन भावविभोर हो उठा।
विज्ञापन

आज के वर्तमान युग में मोबाइल का अधिकाधिक प्रयोग देखने को मिल रहा है। इस संदर्भ में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं ने एक लघु नाटिका द्वारा यह संदेश दिया कि मोबाइल का प्रयोग आवश्यकतानुसार करना चाहिए। छात्रों ने मोबाइल का प्रयोग कम से कम करने के लिए शपथ भी ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने सभी शिक्षकों तथा छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी को समाज में रहते हुए एक दूसरे की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। डायरेक्टर चंचल सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में गीता मित्तल, चारू वर्मा, अनुपमा वार्षणेय, रितु सैनी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed