{"_id":"690e47194840bba44106dd8d","slug":"implementation-of-leasehold-to-freehold-industrial-land-policy-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-158157-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लीज होल्ड से फ्री होल्ड औद्योगिक भूमि नीति लागू की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लीज होल्ड से फ्री होल्ड औद्योगिक भूमि नीति लागू की जाए
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उद्यमियों की ओर से सरकार से मांग की जा रही है कि वह छोटे उद्योगों के लिए फ्री होल्ड औद्योगिक भूमि नीति लागू करे। मांग की गई कि औद्योगिक विकास के लिए भूमि और नीतिगत सुधार की दिशा में अधिक काम किया जाए। फिलहाल जो नीति लागू है उससे एमएसएमई को अधिक लाभ नहीं पहुंच रहा है।
उत्तर प्रदेश को छोड़कर कई अन्य प्रांतों में लीज होल्ड औद्योगिक भूमि नीति में परिवर्तन कर फ्री होल्ड किया जा चुका है। प्रदेश के औद्योगिक संगठन सरकार से अब यही मांग कर रहे हैं। तर्क दिया जा रहा है कि लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने से प्रदेश में उद्योगों का विकास होगा।
औद्योगिकरण को मिलेगा बढावा: भीमसेन कंसल
उद्यमी भीमसेन कंसल का कहना है कि यदि प्रदेश में भी लीज होल्ड के स्थान पर फ्री होल्ड औद्योगिक भूमि की नीति लागू की जाए तो उससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश में एक हेक्टेयर या उससे बड़े औद्योगिक भूखंडों को फ्री होल्ड करने की नीति लागू है, जिसका प्रदेश के एमएसएमई को लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
उद्यमियों को लगाने पड़ते हैं चक्कर: पुलकित कांबोज
शांज एनर्जी के निदेशक पुलकित कांबोज का कहना है कि उत्तर प्रदेश के विकास और प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि की असीम संभावनाएं हैं, जिसके लिए प्रदेश में उद्योगों का विकास तीव्र गति से होना आवश्यक है। इस विकास की गति में एक बाधा उद्योगों को सरकार द्वारा लीज पर दी गई भूमि है। औद्योगिक भूमि के लीज होल्ड होने से उद्यमियों को अपने उद्योग में छोटे से छोटे कार्य के लिए यूपीसीडा या उद्योग निदेशालय से अनुमति लेने के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं।