फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Immersion procession of Ganapati idol was taken out in Purkaji

Muzaffarnagar News: पुरकाजी में गणपति विग्रह मूर्ति की विसर्जन शोभायात्रा निकाली

Wed, 03 Sep 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Immersion procession of Ganapati idol was taken out in Purkaji
1 पुरकाजी में गणपति विग्रह मूर्ति की विसर्जन शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालुजन। संवाद
पुरकाजी। कस्बे में बैंडबाजों के साथ गणपति विग्रह मूर्ति की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। धमात गंगनहर पर गणपति विग्रह मूर्ति का विसर्जन किया गया। खाईखेड़ी मार्ग पर गणपति विग्रह मूर्ति की मंत्रोचारण के साथ स्थापना की गई थी। सुंदर झांकियों के साथ भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला संयोजक व्यापार मंडल सुनील तायल और गौरव कुमार ने किया। यात्रा खाईखेड़ी मार्ग से आरंभ होकर पुराने हाईवे व खादर तिराहे से होती हुई पुरकाजी लक्सर हाइवे पर धमात गंग नहर पर पहुंची। पंडित विकुल भारद्वाज ने मंत्रोचारण कराकर विग्रह मूर्ति का विसर्जन किया। शोभायात्रा में सुनील तायल, आशीष पंवार, ब्रज किशोर गुप्ता, अनिल गर्ग, अर्जुन गुप्ता, मनोज चौहान, धीर सिंह गुर्जर, मेघराज प्रधान, मनोज कर्णवाल, अजब सिंह मौजूद रहे। दूसरी गणपति विग्रह मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा मोहल्ला दक्षिणी से रामेश्वर भटनागर के आवास से निकाली गई। शोभायात्रा धमात गंग नहर पर पहुंची। जहां पर मंत्रोचारण के साथ विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में पवन भटनागर, मोहित भटनागर सहित दर्जनों पुरुष व महिलाएं शामिल रही।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed