फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal recovery in Pradhan Mantri Awas Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप

Wed, 23 Oct 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery in Pradhan Mantri Awas Yojana
प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन

चरथावल। चरथावल कस्बे की दंपती ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पांच महीने पहले फाइल चार्ज के नाम 20 हजार रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कस्बे के इमामबाड़ा निवासी नरेश ने अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचे। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की कंपनी में कार्य करने वाले एक कर्मचारी ने उसने पिछली मई में मकान बनवाने के नाम पर फाइल चार्ज के नाम पर 20 हजार रुपये लिये थे, लेकिन अभी तक मकान मंजूर नहीं हुआ। उसके बाद आरोपी ने 10 हजार रुपये की मांग कर दी। शिकायतकर्ता दंपती ने बताया कि आरोपी से अपने रुपयों की मांग करने पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता करने, जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी दी है। दंपती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई प्रमोद गिरि ने बताया कि दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर सत्यता का मालूम किया जाएगा। जांच की जा रही है। वहीं, कंपनी के जिला समन्वयक ने आरोपों को निराधार बताते हुए शिकायत करने वाली दंपती को मकान के अपात्र बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed