{"_id":"65006bf72dbb0eea420cef66","slug":"illegal-plating-being-done-on-61-bigha-land-at-six-sites-demolished-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-7371-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छह स्थलों पर 61 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छह स्थलों पर 61 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विज्ञापन
फोटो समाचार
छह स्थलों पर 61 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने कस्बे में छह स्थानों पर 61 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया है।
विकास प्राधिकरण के एक्सईएन विनीत अग्रवाल, एई भरतपाल सिंह, जेई राजीव कोहली, सुपरवाईजर सतेंद्र, सतपाल, सुरेश जोशी, सरदार सिंह पुलिस टीम को साथ लेकर अवैध प्लाटिंग पर पहुंचे। उन्होंने जानसठ रोड पर सुरेश कुमार, सुशील कुमार की आठ बीघा भूमि, ब्रह्म सिंह, हरीश की दस बीघा भूमि, सुभाष चंद, सतपाल, महीपाल, अनिल की 22 बीघा भूमि, पेट्रोल पंप के पीछे तीन बीघा भूमि, सोमपाल की फलावदा रोड छह बीघा भूमि, सतेंद्र खारी बुआड़ा रोड पर 12 बीघा भूमि में हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया है। विकास प्राधिकरण के एक्सईएन विनीत अग्रवाल ने बताया कि 61 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लांटिंग के निर्माण को ध्वस्त किया गया है। प्राधिकरण ने पूर्व में नोटिस जारी किए थे।