{"_id":"61c60d9294d2ec15956cbb13","slug":"illegal-petrol-pump-caught-accused-on-trial-muzaffarnagar-news-mrt570573450","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पेट्रोल पंप पर छापा, आरोपी पर मुकदमा कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पेट्रोल पंप पर छापा, आरोपी पर मुकदमा कायम
विज्ञापन
24द्वठ्ठद्दष्द्ध03 एवं 03ड्ड-चरथावल में अवैध बॉयो डीजल पंप पर कार्रवाई करती आपूर्ति विभाग की टीम
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने दधेडू में संचालित अवैध बॉयो डीजल पंप को उखाड़ कर कब्जे में ले लिया। आपूर्ति निरीक्षक नरेंद्र बहादुर सिंह ने आरोपी के खिलाफ थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कराया गया है।
शनिवार को दोपहर दो बजे आपूर्ति निरीक्षक चरथावल-मुजफ्फरनगर मुख्य मार्ग पर स्थित दधेडू कलां में अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। मौके पर भू स्वामी सद्दाम हुसैन और पेट्रोल पंप संचालक हफीजी अनीस को मौके पर बुलाया गया। फोन पर जमीन मालिक ने आपूर्ति निरीक्षक को बताया कि वह उपचार के लिए दिल्ली गए हुए है। उन्होंने गांव के हफीजी अनीस को 30 हजार रुपये माह पर जमीन बॉयो डीजल पंप संचालित करने के लिए किराए पर दी हुई है।
पेट्रोल पंप संचालक के पुत्र नासिर की मौजूदगी में पंप के कक्ष का ताला खोला। वहा से जेनरेटर, दो ड्रम और तेल माप के बर्तनों को बरामद किया। वहां जमीन में डिस्पेंसर मशीन और भूमिगत टैंक स्थापित मिला। पेट्रोल पंप संचालक ने आपूर्ति इंस्पेक्टर को बताया कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। मौके से तेल खरीदने वालों की डायरी और खरीद संबंधी रजिस्टरों को कब्जे में लिया गया। जिससे अवैध डीजल बिक्री की पुष्टि हो रही है। उक्त बरामद सामान दधेडू गांव के सुभाष चंद पुत्र होशियारा की सुपुर्दगी में दे दिया गया। थाने में आरोपी के खिलाफ 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कराया गया है।

24द्वठ्ठद्दष्द्ध03 एवं 03ड्ड-चरथावल में अवैध बॉयो डीजल पंप पर कार्रवाई करती आपूर्ति विभाग की टीम- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन