{"_id":"64369a76ec90b3967a0bf0d4","slug":"illegal-gun-factory-busted-in-village-chandsina-one-accused-arrested-muzaffarnagar-news-c-14-1-187838-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गांव चंदसीना में अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गांव चंदसीना में अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तीन देसी बंदूक, आठ बने एवं अधबने तमंचे, कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। थाना पुलिस ने गांव चंदसीना में छापा मार कर अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। मौके से आठ बने एवं अधबने तमंचे, तीन देसी बंदूक, भारी मात्रा में खोखे और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
बुधवार को थाना परिसर में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने गांव चंदसीना में राजा के महल के बराबर में स्थित शमीम पुत्र मुस्तकीम के मकान पर छापा मारा। मौके से शमीम को गिरफ्तार किया। पुलिस को मौके से आठ बने एवं अधबने तमंचे, तीन देसी बंदूक, चार कारतूस, 213 खोखे, लोहे की नाल व पत्तियां, ड्रिल मशीन, शिकंजा, आरी के ब्लेड, लोहे के गुटके आदि बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार शमीम के विरुद्ध संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया।
एसपी देहात ने बताया कि शमीम से बरामद तमंचों और कारतूसों के विषय में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।