{"_id":"68f0065babb1b76edb0d771a","slug":"illegal-firecrackers-worth-rs-10-lakh-recovered-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-156625-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दस लाख रुपये के अवैध पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दस लाख रुपये के अवैध पटाखे बरामद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/ पुरकाजी। शहर कोतवाली व पुरकाजी पुलिस ने दस लाख रुपये से ज्यादा कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि खांजापुर में अनमोल बंसल ने नमकीन बनाने का काम किया हुआ है। उसने लाखों रुपये के पटाखों का अवैध भंडारण किया हुआ है। पुलिस ने छापा मारा तो आरोपी पटाखों को कट्टों में भरता मिला। पुलिस ने उसे चार क्विंटल 65 किलो अवैध पटाखों के साथ पकड़ लिया गया। उसने बताया कि वह दो माह पहले पटाखों को दिवाली पर बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुरकाजी पुलिस ने मंगलवार रात छापा मारकर दो दुकानों से बीस हजार रुपए के पटाखे जब्त कर लिए। पुलिस ने पटाखा विक्रेता अमित व सुधीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि तीन दिन पहले शहर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए थे। इन पटाखों को नष्ट करने के लिए कोर्ट में प्रक्रिया शुरू की गई है।
विस्फोटक सामग्री बरामद, व्यापारी पकड़ा
मीरापुर। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला तहबलपुरा निवासी अरुण कुमार के गोदाम पर छापा मारा तो वहां से करीब 50 किलो गंधक, करीब 11 किलो पोटाश व करीब 9 किलो सिल्वर छिलका बरामद हुआ। पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विस्फोटक सामग्री बरामद, व्यापारी पकड़ा
मीरापुर। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला तहबलपुरा निवासी अरुण कुमार के गोदाम पर छापा मारा तो वहां से करीब 50 किलो गंधक, करीब 11 किलो पोटाश व करीब 9 किलो सिल्वर छिलका बरामद हुआ। पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन