फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal firecracker factory running in the house caught

मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी

Thu, 07 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal firecracker factory running in the house caught
मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के भूड़ क्षेत्र में जानसठ रोड स्थित एक मकान में चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब पांच क्विंटल विस्फोटक सामग्री के साथ ही पटाखे भी बरामद किए गए हैं।
कोतवाली में बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए सीओ राकेश सिंह ने बताया कि कस्बे के भूड़ क्षेत्र में जानसठ रोड पर चूना भट्ठी स्थित आबाद के मकान में अवैध पटाखे बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। मौके से बड़े पैमाने पर विस्फोटक सामग्री तथा अवैध पटाखे आदि बरामद किए गए। इनमें 32 किलो नाइट्रोजन सेल्यूलोज, 3.20 क्विंटल फुलझड़ी बनाने वाली नली, 1.52 क्विंटल पटाखे बनाने की सामग्री और एक कार बरामद की गई।
विज्ञापन

मौके से जनपद गाजियाबाद के फर्रुखनगर के मेन रोड तीरगर निवासी सद्दाम, चूना भट्ठी निवासी आबाद और सनव्वर को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दीपावली के मद्देनजर अवैध रूप से घनी बस्ती के बीच स्थित मकान में अवैध रूप से पटाखे बना रहे थे। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed