फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal cuts on the highway should be stopped immediately

हाईवे पर अवैध कट तुरंत बंद कराए जाएं

Fri, 10 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts on the highway should be stopped immediately
सड़क सुरक्षा के संबधी बैठक में मौजूद डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जाए और दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को विभिन्न स्रोतों से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराएं। हादसों से प्रभावित लोगों का कोई प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों एवं सड़कों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जल्द चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं चीनी मिल व एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने चिह्नित ब्लैक स्पॉट की समीक्षा करते हुए एनएचएआई के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि हाईवे पर अवैध कट को बंद कराया जाए। चेतावनी दी कि यदि चिह्नित स्पॉट प्वाइंट पर साइन बोर्ड व स्ट्रिप या आवश्यक निर्देश न होने के कारण कोई सड़क दुर्घटना होती है तो एनएचएआई के अधिकारियाें पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निर्देश दिए कि ब्लैक स्पाट्स को शीघ्र ठीक कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां-जहां पर एनएच 58 पर घनी आबादी है वहां टी प्वाइंट पर भी साइट बोर्ड लगाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घायल होने वालों को अतिशीघ्र चल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें, जिससे सड़क हादसों में घायलों को उचित इलाज मिल सके। बागोवाली क्रासिंग पर अंडरपास का निर्माण का प्रस्ताव प्रेषित किया जाए, ताकि कांवड़ के समय कांवड़ियों को अंडरपास से निकाला जा सके और दुर्घटना की कोई संभावना न रहे। बैठक में एनएच के अधिकारियों ने बताया कि बेगराजपुर क्रासिंग पर फुटओवर ब्रिज का प्रस्ताव भेजा गया है। डीएम ने कहा कि 10 करोड़ की लागत से ऊपर की सड़कों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाना सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

मानक के अनुसार गन्ना लोड कराया जाए
डीएम ने चीनी मिल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ने की ट्रॉलियों को निर्धारित मानक के अनुसार ही गन्ना लोड कराया जाए और प्रत्येक ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराने एवं अनिवार्य नियामक चेतावनी एवं सूचनात्मक सड़क संकेत के बोर्ड, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न प्रकार के ट्रैफिक सिग्नल्स आदि लगाए जाए। बैठक में एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एआरटीओ विनीत मिश्रा, शिक्षा विभाग, एमडीए एवं अन्य सभी सदस्य, संबंधित विभागों के अधिकारी, चीनी मिलों के अधिकारी व एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed