फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   IIA's Holi Carnival comes alive with Sholay's comedy

Muzaffarnagar News: शोले की कॉमेडी से जीवंत हुआ आईआईए का होली कार्निवल

Tue, 11 Mar 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
IIA's Holi Carnival comes alive with Sholay's comedy
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से होली कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा उद्यमियों की फिल्म शोले की कॉमेडी और नृत्य से जीवंत हो उठा। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की मौजूदगी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



नगर के मेरठ रोड स्थित होटल द मेडेलिन पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ आईआईए चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने किया। इस अवसर पर आकाश बंसल को बिजनेस अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कु. राजवी जैन ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। आईआईए के पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर ने होली गीत से समां बांधा। युवा उद्यमियों ने फिल्म शोले की कॉमेडी और डांस प्रस्तुति देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। संचालन आईआईए युवा विंग कोऑर्डिनेटर अमन गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

सचिव अमित जैन ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जीतने वाले सभी प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर और कांस्य मेडल देकर सम्मानित किया गया। बंपर लकी ड्रॉ में तीन स्मार्ट वॉच सीए मुकेश सिंघल ने दी। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी खंडेलवाल, पूर्व चेयरमैन कुश पुरी, नवीन जैन, नवीन अग्रवाल, मनोज अरोरा, सुधीर चंद्र गोयल, शरद जैन, वाइस चेयरमैन मनीष भाटिया, अमित गर्ग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed