फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   IIA demands cancellation of case against Vipul

आईआईए ने कहा, विपुल के खिलाफ मुकदमा रद्द करें पुलिस

Thu, 04 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
IIA demands cancellation of case against Vipul
आईआईए ने की विपुल के खिलाफ मुकदमा रद्द करने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड बैठक प्रकरण में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मुजफ्फरनगर चैप्टर के चेयरमैन विपुल भटनागर के खिलाफ दर्ज मुकदमे का उद्यमियों ने विरोध किया। आईआईए की बैठक में पुलिस की कार्य प्रणाली का विरोध किया गया।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक आईआईए कार्यालय पर हुई। बैठक में भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुश पुरी ने आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि बिना तथ्यों के जांचे परखे एक प्रतिष्ठित उद्यमी के खिलाफ इस प्रकार एफआईआर दर्ज होना बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस एफआईआर से हटाया जाए और झूठी एफआईआर दर्ज कराने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी खंडेलवाल ने कहा कि मुकदमा तुरंत रद्द होना चाहिए। आईआईए के वरिष्ठ सदस्य नीरज केडिया ने कहा कि यह एफआईआर पूर्णता दुर्भावना से की गई है और प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। पूर्व नगरपालिका चेयरमैन व अध्यक्ष पेपर मिल एसोसिएशन पंकज अग्रवाल ने कहा कि विपुल भटनागर समाजसेवी होने के साथ साथ उद्यमियों के नेता भी है। इस झूठे मुकदमे के ख़िलाफ हम सबको एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए और एसएसपी से मिलकर बात करनी चाहिए। आईआईए के पूर्व चेयरमैन सुधीर गोयल ने कहा कि वहां की वीडियोग्राफी से स्पष्ट है कि विपुल भटनागर ने इस प्रकार का कोई कार्य नहीं किया जिस प्रकार कि उनके खिलाफ रिपोर्ट की गई है, अगर सदन में जनसमस्या उठाने पर इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई होंगी तो जनप्रतिनिधी तो छोड़ो आम आदमी भी कुछ कहने से पहले सोचेगा एवं बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दीपावली के बाद आईआईए का एक डेलिगेशन संबंधित अधिकारियों से मिलेगा। बैठक में सचिव मनीष भाटिया, पवन गोयल, सुशील अग्रवाल, मनीष जैन, अनुज स्वरूप बंसल, अरविंद मित्तल, पंकज जैन, अमित गर्ग, दीपक सिंघल आदि अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed