फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   IGL deposited Rs 4.13 crore, potholes will be filled

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आईजीएल ने जमा कराए 4.13 करोड़, भरे जाएंगे गड्ढे

Fri, 08 Sep 2023 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
IGL deposited Rs 4.13 crore, potholes will be filled
शहर में गैस कंपनी द्वारा मार्ग में खोदा गया गडढा जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है फो
- इस पैसे से शहर में हुए 11,256 गड्ढों को भरवाएगी नगरपालिका
विज्ञापन

- आईजीएल की ओर से घरेलू गैस आपूर्ति के खोदी गई हैं सड़कें

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लंबे समय से शहर में गैस आपूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन मुसीबत बन रही है। गड्ढों से लोग परेशान हैं। अब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शहर में गड्ढे भरवाने के लिए 4.13 करोड़ रुपये पालिका के खाते में जमा किए हैं। पालिका 11,256 गड्ढों को भरवाने की तैयारी में है।
नगरपालिका परिषद क्षेत्र में आईजीएल की ओर से घरेलू गैस आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में कंपनी की ओर से आपूर्ति भी सुचारु की जा चुकी है। शहर में कई जगह गड्ढे बन गए हैं। अब आईजीएल को शहर में करीब 120 किलोमीटर क्षेत्र में नई पाइपलाइन डालने का काम करना है। ऐसे में पालिका से अनुमति मांगी गई तो चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने यह पत्रावली रोक ली और कंपनी को पूर्व में डाली गई गैस पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों और गलियों के गड्ढों को भरने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इसी के चलते आईजीएल को नए क्षेत्र में काम कराने के लिए पालिका से अनुबंध करना पड़ा। इसी अनुबंध की शर्तों के अनुसार पालिका द्वारा तैयार कराए गए रोड रेस्टोरेशन चार्ज के अंतर्गत आईजीएल ने पालिका के खाते में चार करोड़ 13 लाख 50 हजार 113 रुपये की धनराशि रोड कटिंग के भुगतान के रूप में जमा कर दी। आईजीएल के डिप्टी मैनेजर अक्षय कुमार मिश्रा ने भुगतान किए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ हेमराज सिंह ने आईजीएल के महाप्रबंधक को पैसा जमा होने पर नए क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए सशर्त अनुमति प्रदान कर दी है। आईजीएल ने पैसा पालिका में जमा करा दिया है।
अभी तक नहीं जमा किए गए थे रुपये
आईजीएल ने अब से पहले पालिका को सड़क के खोदने का का कोई पैसा जारी नहीं किया था। पालिका बोर्ड में ये मुद्दा कई बार छाया रहा। कई बार ताजा सीसी सड़कों को भी तोड़कर खुर्दबुर्द कर दिया गया, जिसके लिए पूर्व बोर्ड में पालिका से कई नोटिस आईजीएल को दिए गए, लेकिन इसके बावजूद भी पाइपलाइन डालने के कारण हुए गड्ढों का भरने का पैसा कंपनी जमा नहीं करा पाई।
600 किमी में डाली लाइन
आईजीएल के चीफ मैनेजर राजकुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में अभी तक नेचुरल गैस पाइपलाइन योजना में करीब 600 किलोमीटर तक गैस पाइप लाइन डाली जा चुकी है। वर्तमान में मोहल्ला प्रेमपुरी, रामपुरी और जनकपुरी में गैस पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही 120 किलोमीटर नए क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम करने के लिए पालिका से अनुबंध के आधार पर अनुमति मिल चुकी है। आईजीएल के प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि वर्तमान में शहर के करीब 20 हजार से ज्यादा घरों में गैस की आपूर्ति की जा रही है। आईजीएल लगातार कार्य कर रही है। प्रतिदिन उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
इन क्षेत्रों में मिली अनुमति
आईजीएल ने पालिका से जिन क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन डालने की अनुमति मांगी है, उनमें क्षेत्र एक में नई मंडी, इंद्रा कॉलोनी, साकेत काॅलोनी, केवलपुरी, योगेंद्रपुरी, केडिया वाटिका, कच्ची सड़क, मैन लाइन महावीर चौक से मेरठ रोड वाया प्रकाश चौक, मैन लाइन महावीर चौक से मेरठ रोड वाया मालवीय चौक अंसारी रोड, मैन लाइन रेलवे रोड नई मंडी, रामपुरी, अलमासपुर व केवलपुरी शामिल है।

इन क्षेत्रों में गड्ढे भरवाएगी पालिका
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शहर के आर्यपुरी, बाग केशोदास, रेलवे लाइन, पटेलनगर, संजय मार्ग, नई मंडी, रहमतनगर गोशाला कॉलोनी, मीनाक्षी चौक से खालापार मेन रोड, कल्याणपुरी, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, सीसीएस काॅलोनी, रेशू विहार, रघु विहार, दयाल बाग, हर्ष विहार, साकेत, बसंत विहार, धर्मपुरी, ब्रह्मपुरी, रामपुरम, योगेंद्रपुरी, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, रामपुरी, केवलपुरी में अंसारी रोड, मेन लाइन रेलवे रोड, नई मंडी, अलमासपुर, केवलपुरी एवं जसवंतपुरी काॅलोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed