फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   IG, DIG

आचार संहिता का सख्ती से पालन कराए पुलिस : आईजी    

Wed, 18 Jan 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 18 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
IG, DIG
कलक्ट्रेट में निरीक्षण करते डीआईजी और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव को लेकर आईजी और डीआईजी बुधवार को शहर में पहुंचे। आईजी ने चुनाव को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। डीआईजी ने कचहरी में चल रही नामांकन प्रक्रिया को देखा और फोर्स को साथ लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला। आईजी ने जनपद के पुलिस अफसरों  को जरूरी दिशा निर्देश दिए। आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।       
विज्ञापन

जनपद में चल रही चुनावी प्रक्रिया को लेकर आईजी जोन मेरठ अजय आनंद और डीआईजी रेंज सहारनपुर जेके शाही बुधवार को शहर में पहुंचे।  आईजी ने पुलिस लाइन में अफसरों और जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में आईजी और डीआईजी ने पुलिस से आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने को कहा। शस्त्र लाइसेंस जमा करने, गुंडों को जेल भेजने और बवालियों, एचएस पर कड़ी निगाह रखने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर हाल में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होना चाहिए। डीआईजी जेके शाही ने कचहरी में चल रही नामांकन प्रक्रिया देखी और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीआईजी ने पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को साथ लेकर शहर के  मुख्य जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला। बैठक में एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात विनीत भटनागर, एसपी ट्रैफिक डॉ कृष्णगोपाल सिंह, आरआई बिजेंद्र सिंह सभी सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed