फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If you understand four months, then the life of 40 years will be improved: Pushpadant

चार महीने समझ लो तो 40 वर्ष की जिंदगी संवर जाएगी : पुष्पदंत

Wed, 05 Jul 2023 05:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
If you understand four months, then the life of 40 years will be improved: Pushpadant
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। जैन संत पुष्पदंत महाराज ने कहा कि आज वर्षा योग में बंधने का दिन है। यह साधना का योग है। चार महीने अगर हमें समझ लोगे तो 40 वर्ष की जिंदगी संवर जाएगी।
जैन औषधालय प्रेमपुरी में 43वां मंगल पुष्प वर्षायोग की मंगल स्थापना का आयोजन हुआ। पुष्पदंत महाराज से लोगों ने आशीर्वाद लिया। जैन कन्या पाठशाला की बालिकाओं के मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जैन संत ने कहा कि मैं अपना सारा पुण्य आपको देने आया हूं। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुखदर्शन सिंह बेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल सिंह, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, शलभ गुप्ता ने भी आचार्य का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

आचार्य विमल सागर महाराज के चित्र का अनावरण मनोज जैन, योगेन्द्र जैन, रजनीश जैन ने किया। पारस नवज्योति महिला मंडल प्रेमपुरी एवं स्वाध्याय महिला मंडल सुरेन्द्र नगर की ओर से गुरु के सानिध्य में सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर प्रवीण जैन, सुनील जैन, रोहित जैन, प्रियांशु जैन, रविंद्र जैन, पुनीत जैन, भूषण जैन, योगेश जैन, शैंकी जैन, राजीव जैन, विनोद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed