फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If you are crossing the Ganga Canal track, be careful... a tower will appear in front.

Muzaffarnagar News: गंगनहर पटरी से गुजर रहे हैं तो सावधान...सामने आएगा टॉवर

Thu, 18 Dec 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
If you are crossing the Ganga Canal track, be careful... a tower will appear in front.
खतौली में गंगनहर कांवड पटरी मार्ग पर सड़क के बीच खड़ा हाइटेंशन विद्युत लाइन का खंभा। संवाद
खतौली। चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी के बीच खड़ा विद्युत टावर हादसों की वजह बन रहा है। यहां पर हादसों में तीन लोग अपनी जान गवां चुके हैं। टावर को पटरी से हटाए जाने की मांग काफी समय से कर रहे हैं।
विज्ञापन

अगर आप खतौली गंगनहर कांवड़ पटरी पर यात्रा कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। रेलवे ओवरब्रिज के निकट सड़क के बीच खड़े हाइटेंशन विद्युत लाइन का टावर मार्ग के बीच में है। रात के समय यहां हादसे होते है।
विज्ञापन

गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन ऋषिपाल भाटी का कहना है कि टावर के पास आकर वाहन सवार दिशा भटक कर भ्रमित हो जाते हैं। जिस कारण यहां पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। इन दिनों कोहरा छाने से इस प्वाइंट पर हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने बताया कि पटरी मार्ग पर सड़क के बीच खड़े टावर को हटाए जाने की मांग क्षेत्र के लोग लगातार कर रहे हैं। यहां पर हादसे होते रहते हैं। इसको लेकर विद्युत निगम तथा सिंचाई विभाग अधिकारियों से खंभे को हटवाने के लिए बात की गई है।

----
अब तक इस तरह गई लोगों की जान
22 अप्रैल 2023 को गांव पाल निवासी इस्तेखार हैदर उनकी पत्नी मलिका जैदी और नवाब हैदर बाइक पर सवार होकर खतौली की ओर आ रहे थे। टावर के निकट हादसे में तीनों की जान चली गई थी। गांव पलड़ा निवासी बबलू भी इसी स्थान पर हादसे में घायल हो गए थे। गांव शेखपुरा निवासी बाइक सवार विक्रम सैनी की मौत हो गई थी। इनके अलावा कई हादसों में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed