फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If women do not get justice, there will be movement

महिलाओं को न्याय नहीं मिला तो होगा आंदोलन

Fri, 01 Jan 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
If women do not get justice, there will be movement
महिलाओं को न्याय नहीं मिला तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

मोरना। एक वर्ग के ग्रामीणों ने गांव में पंचायत कर छेड़छाड़ के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पंचायत में निर्णय लिया गया की अगर पुलिस ने दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की, तो एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

ककरौली क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर गांव के ही पांच लोगों द्वारा एक वर्ग की दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए उनके साथ मारपीट की गई थी। दोनों महिलाएं मेरठ के निजी अस्पताल में जिंदगी से जूझ रही हैं। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी। हालांकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस मामले को लेकर हुई पंचायत में प्रवीण कुमार, रामबीर,बाबू, राहुल, राजेंद्र, सावन, कैलाश, बबलू, जोगिंदर, रोहित, रूपराम, धीर सिंह, किरण पाल करवा, विजयपाल, ओम सिंह, मांगे, ओम प्रकाश चौहान, कुसुम, रेवती, वीरमति, सोहन, विधि, शकुंतला और राकेश आदि पंचायत में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed