फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If there is a situation like a second wave, then the ambulance will not be available

दूसरी लहर जैसी स्थिति हुई, तो नहीं मिलेगी एंबुलेंस

Tue, 28 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
If there is a situation like a second wave, then the ambulance will not be available
दूसरी लहर जैसी स्थिति हुई, तो नहीं मिलेगी एंबुलेंस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की भयावह स्थिति देखने के बावजूद जिले में एंबुलेंस की संख्या नहीं बढ़ाई गई हैं। वर्तमान में करीब 33 लाख की आबादी के जिले में सरकारी अस्पतालों में 60 एंबुलेंस ही चल रही हैं।
ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव के बीच अगर तीसरी लहर ने दस्तक दी, तो लोगों को फिर निजी वाहनों से ही भागदौड़ करनी पड़ेगी। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों और बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का सहारा लेना पड़ेगा। दूसरी लहर में भी लोग एंबुलेंस का इंतजार करते रह गए थे। एंबुलेंस सेवा 102 के रीजनल मैनेजर सन्नी सिंह का कहना है कि फिलहाल एंबुलेंस की संख्या नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

यहां चल रहीं 60 एंबुलेंस
एंबुलेंस संख्या
108 33
102 24
एएलएस 03
रोजाना चक्कर पर चक्कर
एंबुलेंस से रोजाना कई-कई मरीज लाए जा रहे हैं। 108 एंबुलेंस से औसतन रोजाना 100 मरीज अस्पताल लगाए जाते हैं, यानी एक एंबुलेंस का औसत करीब तीन मरीजों का है। इसी तरह 102 एंबुलेंस से रोजाना करीब 225 लोगों को उपचार दिलाया जाता है, यानी औसत दस मरीजों को एक एंबुलेंस से वर्तमान में अस्पताल लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना ने इस तरह बरपाया कहर
समय मरीज
मार्च-20 से 31 मार्च-21 8874
अप्रैल-21 से अब तक 21786
अब तक कुल मौत 269
एंबुलेंस से लाए गए थे 15 हजार मरीज
दूसरी लहर में सरकारी एंबुलेंस से करीब 15 हजार मरीज अस्पतालों तक पहुंचाए गए थे, जबकि हजारों मरीज निजी वाहनों और निजी अस्पतालों की एंबुलेंस के भरोसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed