फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If the government does not understand, the country will be ruined: Arshad Madani

सरकार नहीं समझी तो देश बर्बाद हो जाएगा : अरशद मदनी

Sun, 29 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
If the government does not understand, the country will be ruined: Arshad Madani
देवबंद में आयोजित हुए जमीयत उलमा ए हिंद के कार्यक्रम में मौजूद अरशद मदनी और महमूद मदनी - फोटो : 28sha80.jpg
सरकार नहीं समझी तो देश बर्बाद हो जाएगा : अरशद मदनी
विज्ञापन

देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे चरण में भतीजे मौलाना महमूद मदनी के मंच पर पहुंचे चाचा मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हालात और मुसलमानों के दिलों की आवाज से हमें यकीन है कि वह दिन दूर नहीं जब जमीयत उलमा ए हिंद के दोनों गुट एक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सरकार के सामने अपनी बात रखेंगे अगर सरकार नहीं समझेगी तो देश बर्बाद हो जाएगा न अल्पसंख्यक बचेंगे न बहुसंख्यक बचेंगे।

देशभर के उलमा की उपस्थिति में मौलाना अरशद मदनी का यह एलान बहुत मायने रखता है। क्योंकि वर्ष 2008 में वर्चस्व की लड़ाई के चलते जमीयत दो फाड़ हो गई थी। शनिवार को अधिवेशन में पहुंचे अरशद मदनी ने कहा कि अल्लाह करे ये इजलास जमीयत को एक करने का सबब बन जाए। मौलाना मदनी ने कहा कि हमारे उलमा ने देश की आजादी से लेकर बाबरी मस्जिद जैसे मुद्दों तक के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग कभी सड़कों पर नहीं उतरे, लेकिन उन्होंने देश के संवैधानिक तरीकों से लड़ाई लड़ी है। हमें भी उसी तरीके पर हालात का मुकाबला करना है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हम कहीं बाहर से नहीं आए हैं, बल्कि यह देश हमारा है और हम यहीं के हैं। बदकिस्मती यह है कि देश का बहुसंख्यक समाज नफरत का शिकार हो गया है। मौलाना मदनी ने कहा कि हमें बहुसंख्यक समाज के लोगों से नजदीकियां बढ़ानी चाहिए और उन्हें अपने मदरसों और स्कूलों के शिक्षा के निजाम के बारे में समझाना चाहिए। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हमारा मुकाबला किसी हिंदू से नहीं है बल्कि उस सरकार से है जो धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर देश को बर्बाद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed