फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If Rohana takes a car from toll, then you will have to pay 35 rupees more

रोहाना टोल से कार लेकर निकले तो चुकाने होंगे 35 रुपये ज्यादा

Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
If Rohana takes a car from toll, then you will have to pay 35 rupees more
मुजफ्फरनगर। नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही हाईवे के टोल प्लाजा से गुजरना भी महंगा हो जाएगा। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर अभी तक कार, जीप और हल्के निजी वाहनों के एक बार गुजरने के 120 रुपये लिए जा रहे थे, लेकिन अब चार्ज 35 रुपये बढ़ाकर 155 कर दिया गया है। एनएचएआई ने नए टोल की रेट लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन

रोहाना टोल के मैनेजर सुमित कुमार ने बताया कि हल्के वाहनों का मासिक पास अब 5135 रुपये में बनेगा, जबकि पहले 3925 रुपये देने होते थे। छोटे व्यावसायिक वाहनों को एक बार गुजरने के अब 235 रुपये देने होंगे। 24 घंटे के अंदर वापसी पर दोनों ओर का चार्ज 350 रुपये लिया जाएगा। प्रत्येक वर्ग के वाहनों पर टोल की दरें बढ़ाई गई हैं। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार, जीप और निजी वाहनों के एक फेरे का चार्ज 55 और 24 घंटे में वापसी पर दोनों ओर की यात्रा के 85 रुपये का चार्ज लगेगा।
विज्ञापन

अब छपार टोल पर इतना देना पड़ेगा शुल्क
वाहन प्रकार एकल यात्रा डबल यात्रा मासिक
कार, जीप, छोटे निजी वाहन 55 85 1845
छोटे व्यावसायिक वाहन 90 135 2970
बस, ट्रक दो एक्सल 185 280 6220
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल 205 305 6790
वाहन चार से छह एक्सल 295 440 9755
बड़े वाहन सात एक्सल से ज्यादा 355 535 11880
अब रोहाना टोल पर इतना देना पड़ेगा शुल्क
वाहन प्रकार एकल यात्रा डबल यात्रा मासिक
कार, जीप, छोटे निजी वाहन 155 230 5135
छोटे व्यावसायिक वाहन 235 350 7750
बस, ट्रक 460 695 15410
तीन से छह एक्सल 730 1095 24285
ओवरसाइज वाहन 925 1385 30820
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed