{"_id":"683860e4dd904a04ba08663c","slug":"if-pollution-is-not-stopped-then-bku-tikait-will-protest-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-146758-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रदूषण पर रोक नहीं तो आंदोलन करेगी भाकियू टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रदूषण पर रोक नहीं तो आंदोलन करेगी भाकियू टिकैत
विज्ञापन
- किसानों को बिजली आपूर्ति सुचारू रखने की मांग दोहराई
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मखियाली बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। बिजली आपूर्ति सुचारू रखने और भोपा पर फैल रहे प्रदूषण पर नियंत्रण की मांग रखी। चेतावनी दी गई कि अगर 25 जून तक व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन होगा।
ब्लॉक अध्यक्ष सदर गुलशन चौधरी और तहसील अध्यक्ष सदर देव अहलावत के नेतृत्व में मखियाली बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया गया। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष नवीन राठी और मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह धरनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को भी धरनास्थल पर ही बुलाया गया। भोपा रोड पर उत्पन्न हो रहे प्रदूषण के बारे में जानकारी ली गई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मांगपत्र अधिकारियों को दिया गया है। प्रदूषण और बिजली विभाग के रवैये पर किसानों के बीच नाराजगी है। इस मौके पर मोनू ठाकुर, सुमित चौधरी, हैप्पी बालियान, रामपाल सिंह, तारीक प्रधान, अहसान त्यागी, अरुण चौधरी, सचिन चौधरी, बिट्टू प्रधान, संजय चौधरी मौजूद रहे।