{"_id":"5df6809d8ebc3e881c6b8c43","slug":"ice-factory-seal-muzaffarnagar-news-mrt4589553163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता राशिद सिद्दीकी की बर्फ फैक्टरी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता राशिद सिद्दीकी की बर्फ फैक्टरी सील
विज्ञापन
मलीरा में सपा नेता की फैक्टरी जिस पर लगायी गई थी सील।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सपा नेता एवं पूर्व महा नगराध्यक्ष राशिद सिद्दीकी की बर्फ की फैक्टरी को सदर तहसील के कर्मियों ने सील कर दिया। सपा नेता पर विद्युत निगम का चार लाख बकाया है। दिन भर चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद शाम को 50 हजार रुपये जमा करने और बाकी एक सप्ताह में जमा करने के आश्वासन पर सील खोल दी गई।
शहर निवासी सपा नेता राशिद सिद्दीकी पर विद्युत निगम का चार लाख बकाया था, जिसे लेकर विभाग ने रिकवरी जारी कर दी। मामला तहसील में पहुंच गया। तहसील कर्मियों ने कई बार बकाया जमा करने के लिए दबाव बनाया। तहसील में लगी बकायादारों की सूची में भी राशिद सिद्दीकी का नाम लिखा गया, इसके बाद भी उन्होंने बकाया जमा नहीं किया। तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी के आदेश पर अमीन शैलेष चौधरी रविवार सुबह मलीरा स्थित सपा नेता की बर्फ फैक्टरी पहुंचे और पुलिस के सहयोग से फैक्टरी पर सील लगा दी। सपा नेता ने सील खोलने के लिए तहसीलदार पर दबाव बनाया तो उन्होंने बकाया जमा करने की बात कही। शाम के समय राशिद ने तत्काल 50 हजार रुपये अमीन को जमा कराए और बाकी बकाया धनराशि एक सप्ताह में जमा करने का वायदा किया, जिसके बाद शाम को सील खोल दी गई। सपा नेता की फैक्टरी पर सील लगने को लेकर पार्टी नेताओं के फोन भी अफसरों पर घनघनाते रहे। पूरे दिन हाईप्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। छुट्टी के दिन भी तहसील में लोगों की आवाजाही बनी रही।
- सपा नेता राशिद सिद्दीकी की बर्फ फैक्टरी पर बिजली विभाग को करीब चार लाख रुपया बकाया है, जिसकी आरसी जारी हो चुकी है। बकाया जमा नहीं करने पर रविवार को अमीन ने पुलिस के सहयोग से फैक्टरी पर सील लगा दी थी। शाम को सपा नेता ने 50 हजार रुपये जमा कराए तथा बाकी एक सप्ताह में देने की बात कही, जिस पर शाम को सील खोल दी गई। - पुष्करनाथ चौधरी, तहसीलदार सदर