फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hypocrisy increased in the country due to Pir and Mazars: Guru Dutt

पीर और मजारों से बढ़ा देश में पाखंड : गुरुदत्त

Wed, 21 Jun 2023 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Hypocrisy increased in the country due to Pir and Mazars: Guru Dutt
नगर के संतोष विहार में वैदिक संस्कार केद्र पर विद्वावन कुंवरपाल आर्य को सम्मनित करते आचार्य गुर
- अवैध तरीके से बनाई गई मजारे ध्वस्त करें सरकार
विज्ञापन

- आर्य समाज के पदाधिकारियों ने पीर-मजारों को बताया संस्कृति विरुद्ध

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि पीर और मजारों से देश में अंधविश्वास और पाखंड बढ़ा है। उत्तराखंड की तरह यूपी में भी अवैध कब्जे कर बनाई गई मजारे सरकार ध्वस्त करें।

संतोष विहार में वैदिक संस्कार केंद्र पर मंगलवार की सुबह वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ में आहुतियां दी गईं। आर्य समाज की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आचार्य कुंवरपाल आर्य को अंगवस्त्र एवं सम्मान राशि भेंट की गई। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि वेद ईश्वरीय वाणी है। विश्व में संस्कृति, संस्कार, सभ्यता, ज्ञान- विज्ञान का मूल स्त्रोत वेद है। ऋषि-मुनियों ने तप, त्याग और सेवा से मानवमात्र को कल्याण का मार्ग दिखाया। हिंदू पीर और मजारों पर ना जाएं। इस अंधविश्वास से सनातन परम्पराओं की क्षति हो रही है। बुराइयों के उन्मूलन से समाज बचेगा। महर्षि दयानंद ने पाखंड के विरुद्ध बिगुल फूंका और हिंदुओं की रक्षा की।
विज्ञापन


आचार्य कुंवर पाल आर्य ने कहा कि युवा आर्य समाज से जुड़े, ताकि उन्हें सत्य ज्ञान का बोध हो सके। स्वतंत्रता संग्राम में आर्य समाज का संघर्ष, बलिदान महत्वपूर्ण है। स्वामी धर्मानन्द, नरदेव वानप्रस्थी, आरपी शर्मा जनेश्वर प्रसाद आर्य, मंगत सिंह आर्य, पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह, पुष्पेंद्र आर्य, डॉ नीरज शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed