फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hussain Hospital's registration suspended

Muzaffarnagar News: हुसैन हॉस्पिटल का पंजीकरण निलंबित

Fri, 17 Jul 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Hussain Hospital's registration suspended
- मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर की गई थी शिकायत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



जानसठ। एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार ने शिकायत पर जांच कराने के बाद 15 जुलाई को कस्बे की राम कृष्णापुरम कॉलोनी में स्थित हुसैन हॉस्पिटल का पंजीकरण निलंबित कर दिया ।



राम कृष्णापुरम कॉलोनी निवासी देवदत्त कुमार ने 24 जून को मुख्यमंत्री के पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायत भेजकर अवगत कराया था कि कॉलोनी में स्थित हुसैन हॉस्पिटल के कर्मचारियों की ओर से संक्रमित चिकित्सा अपशिष्ट को सामान्य कूड़े में फेंके जाने से जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण को गंभीर संकट में डालने, संभावित संक्रामक रोगों/महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री के यहां से जांच सीएमओ को भेजी गई थी। सीएमओ ने इस मामले की जांच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर महक सिंह को सौंपी थी।



25 जून को एसीएमओ डॉक्टर महक सिंह ने मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान हुसैन हॉस्पिटल में हरियाणा के जनाचोली, पलवल निवासी चिकित्सक डॉक्टर चरण सिंह (एमबीबीएस) उपस्थित नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर हुसैन ने लिखित में अवगत कराया था कि निरीक्षण के दौरान डॉक्टर चरण सिंह स्वास्थ्य खराब होने के कारण उपस्थित नहीं थे। जिसको दृष्टिगत रखते हुए अग्रिम आदेशों तक एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार ने हुसैन हॉस्पिटल के पंजीकरण को निलंबित कर दिया है।




--हुसैन हॉस्पिटल का पंजीकरण जांच पड़ताल के बाद निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा शिकायतकर्ता की ओर से भी शिकायत के साक्ष्य पेश न किए जाने पर कोई अन्य कार्रवाई नहीं की गई है। - डॉक्टर अशोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed