फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Husband arrested on charges of dowry death

Muzaffarnagar News: दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested on charges of dowry death
जानसठ। गांव काटका में बृहस्पतिवार को विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के कमरे में मिला था। मृतका के मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने इस मामले में पति ओसामा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि गांव काटका में विवाहिता की हत्या किए जाने की सूचना मृतका के मायके वालों ने दी थी। पुलिस के समक्ष मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। चार माह पहले ही जानसठ के गांव भलेड़ी के पास स्थित कॉलोनी निवासी मृतका मुस्कान का निकाह गांव काटका निवासी ओसामा से हुआ था। मुस्कान की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उसकी शादी खतौली निवासी रिजवान के साथ हुई थी। जिसके दो बच्चे 7 वर्षीय लड़की आयात और 3 वर्षीय आयन हैं, जो मुस्कान के साथ ही रहते थे। पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी पति को रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed