टूट गईं दंपती की सांसें: अचानक हुआ दर्दनाक हादसा, मच गई चीख-पुकार, पति-पत्नी की मौत पर मातम में पूरा गांव
Muzaffarnagar News : बारिश के चलते मुजफ्फरनगर में अचानक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। एक साथ पति-पत्नी की मौत होने से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र में खतौली-फलावदा मार्ग पर शनिवार सुबह एक हादसा हो गया। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।
ऐसे हुआ हादसा
बताया गया कि गांव गालिबपुर के निकट मोड़ के पास तेज बारिश होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिस कारण कार में सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव पमनावली निवासी सुरेंद्र शर्मा की पत्नी कुसुम की तबीयत खराब होने के कारण कार द्वारा परिजन उन्हें चिकित्सक के यहां लेकर जा रहे थे। जैसे ही खतौली फलावदा मार्ग पर गालीपुर के पास मोड़ के करीब पहुंचे, तभी तेज बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकरा गई। वहीं, चीख-पुकार की आवाज पर राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।
सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सुरेंद्र व उसकी पत्नी कुसुम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल नरेंद्र, गुड्डू और चंचल को उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: हंगामा: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवती को पकड़ा, तीन साल पहले दूसरे समुदाय के युवक से की थी कोर्ट मैरिज
उधर, सड़क दुर्घटना की सूचना पर ग्रामीण व परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत होने से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
यह भी पढ़ें: UP: होश उड़ा देगा ये सच, सुपारी किलर ने पूछताछ में खोले कई बड़े राज, सामने आया कहां बनते हैं अवैध हथियार