फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: killer Kamil big secrets revealed in interrogation of Delhi Police, weapons were supplied from Meerut

UP: होश उड़ा देगा ये सच, सुपारी किलर ने पूछताछ में खोले कई बड़े राज, सामने आया कहां बनते हैं अवैध हथियार

Sat, 08 Jul 2023 09:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Jul 2023 09:04 AM IST
सार

Meerut Crime News : सुपारी किलर ने पूछताछ में ऐसे कई बड़े राज खोले हैं, जिन्हें सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। आखिर सामने आया कि कहां से हथियार सप्लाई होते थे।

विज्ञापन
UP: killer Kamil big secrets revealed in interrogation of Delhi Police, weapons were supplied from Meerut
अवैध हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसपास के जिले हो या फिर प्रदेश, जहां भी अपराध होता है अक्सर मेरठ का नाम सामने आता है। हथियार सप्लाई को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मेरठ का नाम एक बार फिर से उछला है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बृहस्पतिवार को सलमान गैंग के जिस सुपारी किलर कामिल उर्फ नाहिद को पकड़ा था उसे भी मेरठ से ही हथियार सप्लाई किए गए थे। हथियार सप्लायर का नाम अन्नू बताया जा रहा है। हालांकि वह मेरठ में कहां का रहने वाला है, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की टीम मेरठ में डेरा डाले रही।

विज्ञापन

दरअसल, मुठभेड़ में पकड़े गए सुपारी किलर से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें पता चला है कि अन्नू बड़े स्तर पर हथियारों की सप्लाई करता है। उसके संपर्क में कई बड़े गिरोह हैं। 

बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिवकुमार, एसआई अनिल ढाका और हेड कांस्टेबल अर्जुन की टीम ने दिल्ली में मुठभेड़ के दौरान मेरठ के सलमान गैंग के सुपारी किलर कामिल उर्फ नाहिद को गिरफ्तार किया था, उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

पहले भी जुड़ चुका मेरठ का नाम
पिछले माह 14 जून को दिल्ली पुलिस ने चार हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया गया था। वे मेरठ के रहने वाले थे। सप्लायर के पास से 11 देशी कट्टे और 15 कारतूस बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया था कि आरोपी मेरठ से हथियार लेकर आसपास के जिलों और प्रदेशों में सप्लाई करते थे। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ी वारदात: दिनदहाड़े ज्वेलरी के शोरूम में डकैती, बदमाशों ने 20 मिनट तक मचाया तांडव, मचा हड़कंप

इसके अलावा निकाय चुनाव से पहले मेडिकल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्टरी भी पकड़ी थी। जिस आरोपी को पकड़ा गया था वह भी दिल्ली के गैंग को हथियार बेचता था।

यह भी पढ़ें: हंगामा: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवती को पकड़ा, तीन साल पहले दूसरे समुदाय के युवक से की थी कोर्ट मैरिज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed