{"_id":"5dc9a5e58ebc3e5b4a30bc77","slug":"husband-accused-of-molesting-friends-devband-news-mrt453103058","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने दोस्तों संग मिलकर पहले किया दुष्कर्म, फिर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने दोस्तों संग मिलकर पहले किया दुष्कर्म, फिर दिया तीन तलाक
विज्ञापन
Husband accused of molesting friends
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर दोस्तों संग मिलकर दुष्कर्म करने का आरोप
देवबंद (सहारनपुर)। एक महिला ने अपने पति पर साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने तथा बाद में तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पुलिस को दी तहरीर में महिला ने पति पर दुष्कर्म की वीडियो बनाकर कार्रवाई करने पर उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सोमवार को डीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ला पठानपुरा निवासी एक व्यक्ति से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लेकिन बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई की तो बीती 16 अगस्त को उसने उससे शादी रचा ली और किराए का मकान लेकर वह अलग रहने लगे। महिला का आरोप है कि पूर्व में पुलिस से कराई कार्रवाई के चलते वह उससे रंजिश रखने लगा और इसी के चलते तीन नवंबर को पति ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और अपने चार साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान पति ने उसकी वीडियो भी बनाई। जिसके चलते वह उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोप लगाया कि अब उसके बाद पति ने मारपीट कर घर से निकालते हुए उसे तीन तलाक दे दिया है। महिला ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि वह तीन बाद न्याय के लिए थाना गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी ने बताया कि पति पत्नी में तलाक हो चुका है। अब इन आरोपों का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी चौब सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, वह इस मामले की जानकारी कराने के बाद जांच कराएंगे जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।