{"_id":"65bfec71bae258d2400dc137","slug":"hundreds-of-vehicles-stuck-in-traffic-jam-for-three-hours-in-charthawal-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-116305-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चरथावल - तीन घंटे जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चरथावल - तीन घंटे जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन
Mon, 05 Feb 2024 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
चरथावल में थानाभवन मुख्य मार्ग पर लकड़ी आढ़त बाजार के सामने जाम में फंसे वाहन: संवाद
- चरथावल-थानाभवन मार्ग पर सीसी रोड बनने से वनवे हुआ यातायात
- सीओ की गाड़ी जाम में फंसी तो हरकत में आई पुलिस
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। कस्बे में थानाभवन मार्ग पर वनवे में तीन गन्ने से लदे ट्रकों के कारण शाम को करीब एक घंटे सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। इसी बीच क्षेत्र में जा रहे सीओ सदर की गाड़ी जाम में फंस गई। उसके बाद पुलिस ने हरकत में आई और मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य सुस्त गति से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग से अधिकृत निर्माण कंपनी ने कस्बे में थानाभवन मुख्य मार्ग की तरफ से सीसी रोड का निर्माण शुरू किया है। कस्बे में मुख्य मार्ग पर लकड़ी आढ़त बाजार से सीएचसी तक एक तरफ करीब एक फीट ऊंची सीसी रोड बना दी गई। इस कारण दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन एक तरफ से हो रहा है। जिस साइड से वाहन निकल रहे है, उस साइड में पेड़ होने से सड़क संकरी है। यहां रोजाना जाम लग रहा है।
रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों तरफ से चीनी मिलों को जाने वाले गन्ने के ट्रक आ गए। सड़क पर दोनों तरफ बाइक, प्राइवेट बस और कार आदि वाहनाें की लंबी कतार लग गई। वाहनों के आमने सामने आने से कोई भी वाहन हटाने को तैयार नहीं था। करीब एक घंटे जाम लगा रहा। इसी बीच सीओ इसी मार्ग से बिरालसी क्षेत्र में कार्य से जा रहे थे। उनकी कार फंसने के बाद उनके हमराह सिपाहियाें से वाहनों को बमुश्किल हटवाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
व्यापारी बलराम गोयल, तरूण कुमार, सोनी, यमन कुमार आदि कहते है इस तरह रोजाना मुख्य मार्ग पर जाम लगता है। ऐसी स्थिति में यदि एंबुलेंस या मरीज का वाहन फंस जाए तो स्थिति भयावह हो सकती है। आमतौर पर जाम से निजात दिलाने में न पुलिस की दिलचस्पी है और न ही ठेकेदार। क्षेत्रवासियों कहते है यह जिले की प्रमुख सड़क है। इसका निर्माण निर्माण तेजी से हों और अधिकांश कार्य रात को कराया जाए।