फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Human life has been given to know oneself: Brijesh Kumar

खुद को जानने के लिए मिला है मनुष्य जीवन : बृजेश कुमार

Wed, 08 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Human life has been given to know oneself: Brijesh Kumar
राजकीय कालेज के मैदान में योग शिविर में प्रतिभाग करते साधक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खुद को जानने के लिए मिला है मनुष्य जीवन : बृजेश कुमार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भारतीय योग संस्थान की ओर से पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने कहा कि मनुष्य जीवन हमें अपने आपको जानने और ईश्वर को प्राप्त करने के लिए मिला है। हम कुछ प्रतिज्ञा करके इस धरा पर पैदा हुए थे, परंतु सांसारिक मोह माया में फंस कर हम उस प्रतिज्ञा को भूल जाते हैं और अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अपने आप को जानने का नाम योग है। हम संसार के बारे में अधिकतम जानकारी रखते हैं, लेकिन परंतु अपने स्वयं के बारे में हम बहुत कम जानकारी रखते हैं। संस्थान के जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ कराई। योग शिक्षिका ज्योति ने ताड़ासन और त्रिकोणासन कराएं। क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ने सर्प आसन पाद उत्तानासन केंद्र प्रमुख यज्ञदत्त आर्य ने भी योग कराए। इसके अलावा बबीता, योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने भी योग कराए। केंद्र प्रमुख यज्ञ दत्त आर्य ने भजन प्रस्तुत किया। केंद्र संयोजक डॉ. जीत सिंह तोमर, अरविंद मलिक, प्रीति, सुषमा त्यागी, दीपा, जेके मेनवाल डॉक्टर अमित कुमार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed