फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Huge shortage of urea fertilizer in committees, farmers upset

समितियों में यूरिया खाद की भारी किल्लत, मारे-मारे फिर रहे किसान

Fri, 24 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Huge shortage of urea fertilizer in committees, farmers upset
समितियों में यूरिया खाद की भारी किल्लत, किसान परेशान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहकारी गन्ना और को-आपरेटिव समितियों में यूरिया खाद की किल्लत होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेताओं का कहना है कि पहले इफको का क्षेत्रीय कार्यालय सहारनपुर में था जिसे चार साल पूर्व खत्म कर मेरठ में बना दिया गया। इसी के चलते खाद की रेक समय पर समितियों में नहीं पहुंच रही है।
पिछले करीब एक सप्ताह में गन्ना समितियों में यूरिया खाद न के बराबर ही पहुंचा है। को-आपरेटिव समितियों का तो इससे भी बुरा हाल है। जबकि इन दिनों गन्ना समेत अन्य फसलों में यूरिया खाद की सबसे अधिक जरूरत पड़ रही है। किसान खाद लेने के लिए समितियों के चक्कर काट रहे हैं। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी, ठाकुर हरवीर सिंह, राजपाल सिंह व खचेडू सिंह ने बताया कि गन्ना व ज्वार आदि फसलों में इन दिनों किसानों को यूरिया की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन समितियों में खाद नहीं पहुंच रहा हैं। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (वर्मा) के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने बताया कि चार साल पहले इफको का क्षेत्रीय कार्यालय सहारनपुर में था जिसे खत्म कर उसे मेरठ में स्थानांतरित कर दिया गया। इसी कारण यूरिया समेत अन्य खादों की रेक समय से गन्ना व को-आपरेटिव समितियों को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

चार-पांच दिन पहले यूरिया खाद की रेक आई थी, जिसे किसानों को वितरित कर दिया गया। वर्तमान में समिति में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। इसके संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। संभवत एक-दो दिन के भीतर खाद की रेक उपलब्ध हो जाएगी। उसके बाद वितरण किया जाएगा। - प्रेमचंद चौरसिया, विशेष सचिव सहकारी गन्ना समिति देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed