फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Huge Shiv Shakti Milan Utsav organized

विभिन्न ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों की संचालिका हुईं सम्मानित

Sat, 01 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Huge Shiv Shakti Milan Utsav organized
ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में उपस्थित लोग - फोटो : DEVBAND
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से हुआ विशाल शिव शक्ति मिलन उत्सव
विज्ञापन

सहारनपुर, देवबंद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (शिव चौक कायस्थवाड़ा) की ओर से नगर के जहान गार्डन में विशाल शिव शक्ति मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सेवा केंद्रों से आईं संचालिका बहनों का सम्मान किया गया।

शुक्रवार को रणखंडी मार्ग पर हुए कार्यक्रम में सहारनपुर, नकुड़, रामपुर मनिहारान, सरसावा, गंगोह और छुटमलपुर आदि सेवा केंद्रों की संचालिका बहनों ने हिस्सा लिया। जिसमें दीदियों को चुनरी ओढ़कर, ताज पहनाकर तथा हार व ईश्वरीय सौगात देकर सम्मान किया गया। सहारनपुर से पधारी रानी दीदी ने सभी को राजयोग के द्वारा गहन शांति की अनुभूति कराई। रामपुर से पधारीं संतोष दीदी ने बताया कि सहनशक्ति का हमारे जीवन में क्या महत्व है। नकुड़ से संगीता दीदी ने अपने जीवन में परखने की शक्ति कैसे अपनाएं और सरसावा की ज्योति दीदी ने सभी को समेटने की शक्ति के बारे में जानकारी दी। जबकि छुटमलपुर से पधारीं पिंकी दीदी ने सभी को समाने की शक्ति के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी पारुल ने किया। इसमें कविता, शिवानी बहन, सुशील भाई, कृपाल भाई, सुधीर कुमार, कांता त्यागी, अन्नू बहन, राम भाई, हरिपाल, गौतम भाई, शिवा दीपक आदि मौजूद रहे।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में सम्मानित हुईं विभिन्न सेवा के?

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में सम्मानित हुईं विभिन्न सेवा के?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed