{"_id":"69d16cbf9f024583b409441f","slug":"ht-line-pole-was-removed-which-was-obstructing-the-construction-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-168526-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: निर्माण में बाधा बना एचटी लाइन का खंभा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: निर्माण में बाधा बना एचटी लाइन का खंभा हटाया
विज्ञापन
बुढ़ाना। खंभा गिराने से पहले हाइवे पर वाहनों को रोकते एनएचएआई के कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के निर्माण कार्य में बाधा बने एचटी लाइन के खंभे को उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में एनएचएआई के अधिकारियों ने मशीनों की सहायता से गिरा कर उसे हटा दिया। करीब 100 मीटर लंबे खंभे के गिरने से मेरठ-करनाल हाईवे पर दो घंटे जाम लगा रहा। हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर चढ़ने के लिए बीच रास्ते पर एचटी लाइन का खंभा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा था। इस खंभे को हटाने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने सड़क पर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। कार्रवाई पूरी कराने के लिए एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा मौके पर पहुंच गए।
मशीनों की सहायता से एनएचएआई के अधिकारियों ने करीब 100 मीटर लंबे खंभे को एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा की निगरानी में नीचे गिराकर उसे वहां से हटाया गया। खंभा गिराने की प्रक्रिया के दौरान मेरठ-करनाल हाईवे पूरी तरह बंद कर दिया गया था। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
मेरठ व करनाल जाने के लिए यात्रियों को दो घंटे लाइन में लगा रहना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने वाहनों का आवागमन चालू करवाया। इस दौरान उप जिलाधिकारी के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।