{"_id":"56dc8e674f1c1b92568b456e","slug":"hree-houses-in-the-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकानों में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मकानों में लाखों की चोरी
ब्यूरो /अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में बदमाशों ने शनिवार की रात तीन मकानों का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। इस दौरान मोबाइल की दुकान में चोरी का प्रयास किया, लेकिन बदमाश सफल नहीं हो सके। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ितों ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी शादाब कुरैशी पुत्र यामीन किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। अकेली पत्नी अपने बच्चों को लेकर मोहल्ले में ही रिश्तेदारी में जाकर सो गई। शनिवार की रात में बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर सात हजार की नगदी, एक सिलेंडर, सोने चांदी के जेवरात व बच्चों के कीमती कपड़े चोरी कर लिए।
इसके बाद बदमाशों ने इशारत पुत्र शौकत के मकान का ताला तोड़कर वहां से 20 हजार की नगदी, एक सिलेंडर, इंवर्टर बैट्रा, सोने के कुंडल चोरी कर लिए। मोहल्ले के ही रहने वाले दीन मोहम्मद के मकान के अंदर से बदमाश एक सिलेंडर और एक मोबाइल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने इसी मोहल्ले में मो. फरमान की मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का भी प्रयास किया। चोरी की घटनाओं का पता रविवार की सुबह चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। चोरी की घटनाओं को लेकर मोहल्ले के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने एसएसपी से रात में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।