फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   HPV vaccine helps prevent cancer in women: Dr. Shatakshi

एचपीवी वैक्सीन महिलाओं में कैंसर को रोकने में करती है मदद : डॉ शताक्षी

Sat, 08 Nov 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccine helps prevent cancer in women: Dr. Shatakshi
श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस पर संबो​धित करती हुईं डॉ. शताक्षी स्रोत संस्थान
मुजफ्फरनगर। यूनिसेफ और जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस पर परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कैंसर के लक्षणों, बचाव और सरकारी प्रयासों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. शताक्षी ने बताया कि इलाज से बेहतर परहेज है। लड़कियों को 20 साल की उम्र से पहले एचपीवी वैक्सीन लेनी चाहिए। यह तीन प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद करती है। कैंसर किसी को भी हो सकता है, लेकिन नस्ल और लिंग के आधार पर इसके मामले अलग-अलग होते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता हैं कि आपको किस प्रकार का कैंसर है और यह कितना गंभीर है। स्तन में मौजूद ट्यूमर फेफड़ों तक फैल सकता है। इससे सांस लेने में मुश्किल हो सकती है। रक्त कैंसर अस्थि मज्जा असामान्य रक्त कोशिकाएं बनाती है। यह तेजी से बढ़ती हैं। सेल्फ एग्जामिनेशन यानी सर्तकता बहुत जरूरी है। शरीर में किसी भी प्रकार की गांठ और बदलाव पर नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन


यूनिसेफ जिला समन्वयक तरन्नुम ने कहा कि कैंसर के लिए दो प्रकार की वैक्सीन होती है। एक निवारक और दूसरी चिकित्सीय कैंसर वैक्सीन। यह प्रतिरक्षा तंत्र को कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और नष्ट करने में सक्षम हैं। आज के दौर में बीमारियों से बचने के लिए स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, और प्रदूषण से बचें। असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें और नियमित जांच कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक सुधीर पुंडीर, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, बायोसाइंस विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार, डीन डॉ. विनित कुमार शर्मा, डॉ. गिरेंद्र गौतम, विकास त्यागी, डाॅ. बुशरा आकिल, अंकित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed