फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   House caught fire due to lamp and fire at four places due to firecrackers

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दीये से घर और पटाखों से चार स्थानों पर लगी आग

Tue, 14 Nov 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to lamp and fire at four places due to firecrackers
शहर के कच्ची सड़क पर  दीपावली के दौरान  घर में लगी आंग बुझाते  अ​ग्निशमनकर्मी  संवाद। । संवाद
- चीनी मिल के केन इंचार्ज के घर में आग से दस लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन

संवार न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। दीपावली की रात पांच स्थानों पर आग लग गई। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। भैंसाना चीनी मिल के केन इंचार्ज के घर दिवाली पूजन के बाद स्टोर में रखे दीपक से पर्दे ने आग पकड़ ली। हादसे में डेढ़ लाख की नगदी सहित दस लाख से ज्यादा का सामान जल गया। इसके अलावा कबाड़ी के दो गोदामों व एक दुकान में भी आग से काफी नुकसान हुआ है। सभी स्थानों पर दमकल विभाग की टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया।

भैंसाना चीनी मिल में केन इंचार्ज के पद पर तैनात प्रशांत मुदगल थाना सिविल लाइन क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में परिवार सहित रहते हैं। दीपावली की रात में पूजा करने के बाद उन्होंने व परिवार के अन्य सदस्यों ने जलते हुए दीपक घर में सभी स्थानों पर रखे थे। ऊपरी मंजिल पर बने कमरों में पीछे की तरफ स्टोर रूम में भी दीपक रखा। दीपक से स्टोर में लगे पर्दे ने आग पकड़ ली। आग धीरे-धीरे ऊपरी मंजिल पर बने कमरों में फैलती चली गई। जब तब आग का पता चला, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। जिसमें पूरा सामान जल चुका था। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। घर में रखे डेढ़ लाख की नगदी व अन्य सामान जल गया। प्रशांत कुमार ने आग में लगभग दस लाख का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन


वहीं, थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गाजावाली में सुभाष नगर निवासी अवतार सिंह ने गुरुनानक फैशन के नाम से रेडीमेड गारमेंट की दुकान खोली है। रविवार रात कोई पटाखा उनकी दुकान के बाहर बने लकड़ी के छज्जे पर जा गिरा और उसमें आग लग गई। कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की कूकड़ा सब्जी मंडी के पास अलाउद्दीन के कबाड़े के गोदाम में भी गिरे जलते पटाखे से आग लग गई। जोली रोड पर त्रिलोक पुरम में मोनू के कबाड़े की गोदाम में आग लगी। नई मंडी कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर रेलवे रोड पर बोरी के बारदाने की दुकान में आग लग गई। सभी स्थानों पर दमकल विभाग टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed