फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   House built under PM Housing Scheme on well land

कुएं पर कब्जा कर बनाया पीएम आवास योजना में मकान

Thu, 23 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
House built under PM Housing Scheme on well land
मीरापुर में प्राचीन कुए पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कुएं की जमीन पर बनाया पीएम आवास योजना में मकान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। मोहल्ला मुश्तर्क में नगर पंचायत की बेपरवाही से फायदा उठाते हुए दबंग ने सरकारी कुएं पर अवैध कब्जा कर पीएम आवास योजना से मकान भी बना डाला। अब अफसर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में बरसों पुराना सार्वजनिक कुआं स्थित था। आबादी बढ़ने के साथ ही कुएं के आसपास मकान बनते चले गए, जिसके चलते कुआं विलुप्त होता चला गया। इसका फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति ने कुएं की जमीन पर ही अवैध कब्जा कर डाला। मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत अफसरों की लापरवाही का फायदा उठाते हुए दबंग ने सांठ-गांठ कर उक्त जमीन पर पीएम आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत कराकर उसका निर्माण भी करा लिया है। नगर पंचायत ईओ अनूप राय का कहना है कि कुएं पर अतिक्रमण किए जाने की जांच कराकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed