फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   House and water tax bills will be delivered through WhatsApp

Muzaffarnagar News: व्हाट्सएप से पहुंचेगे गृह और जलकर के बिल

Fri, 17 Oct 2025 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
House and water tax bills will be delivered through WhatsApp
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की ओर से शहर वासियों को गृहकर और जलकर के बिल व्हाट्सएप के माध्यम से पहुंचाए जाएंगे। इसके लिए एक निजी कंपनी से अनुबंध किया गया है। पालिका कंपनी को प्रत्येक मैसेज के 30 पैसे, 18 प्रतिशत जीएसटी सहित भुगतान करेगी। शहर के 84 हजार लोगों को गृहकर और लगभग 55 हजार लोगों को व्हाट्सएप से जलकर के बिल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


नागरिकों को सुविधा देने के लिए तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है। नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र में गृह और जलकर की बिलिंग व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। 13 अक्तूबर को हुई बैठक में यूटिलिटि व्हाट्सएप मैसेज सेवा का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसमें एक कंपनी से किए गए अनुबंध को स्वीकृति प्रदान की गई है। पालिका के आईटी अधिकारी प्रियेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर गृहकर के करीब 85 हजार और जलकर के करीब 55 हजार कनेक्शन से संबंधित लोगों को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप से बिल पहुंचना शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि बिलिंग काउंटर पर अक्सर भीड़ रहती थी। लोगों को दिक्कत का भी सामना करना पड़ता था। शिकायत रहती थी कि उन्हें बिल नहीं भेजे गए। अब इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

घर बैठे मिल रही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

पालिका आईटी अधिकारी प्रियेश कुमार ने बताया कि मैनुअल बिलों के सापेक्ष बीबीपीएस यानी भारत बिल पैमेंट सिस्टम के तहत ऑनलाइन भुगतान की सुविधा पहले से ही दी जा रही है। ऑनलाइन भुगतान के लिए डिजिटल इंडिया स्कीम में बीबीपीए साफ्टवेयर विकसित किया गया है। इसी साफ्टवेयर को पालिका ने अपनाया है। इसमें डिजिटल वालेट के रूप में स्वीकार्य फोन-पे, गूगल-पे, अमेजन, भीम एप, पे-एटीएम आदि के माध्यम से लोग घर बैठे ही अपना गृहकर और जलकर पालिका के बैंक खाते में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed