फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hospital seal, released after warning others

डिप्टी सीएमओं ने किया अस्पतालों का निरीक्षण, मचा हड़कंप

Wed, 14 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hospital seal, released after warning others
हास्पिटल सील, दूसरे को चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। स्वास्थ्य विभाग ने नगर के अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर जानसठ रोड स्थित रेक्स हॉस्पिटल पर सील लगा दी गई, जबकि सूर्या हास्पिटल को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटरों का भी निरीक्षण किया गया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. शरण सिंह मंगलवार सुबह टीम के साथ नगर में पहुंचे। उन्होंने नगर में संचालित हास्पिटलों सहित पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे निरीक्षण की सूचना पर सभी में हड़कंप मच गया। जानसठ रोड स्थित रेक्स हॉस्पिटल पर चिकित्सक नहीं पाए गए, वहां पर रजिस्ट्रेशन के अनुसार अनियमितताएं मिलने पर उसे सील किया गया। उधर, अशोक विहार कालोनी में स्थित सूर्या हास्पिटल की भी जांच की गई। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके अलावा नगर में स्थित कई पैथॉलॉजी लेब सहित अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण कर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

रेक्स हास्टिपल के स्वामी मोमीन ने बताया कि उनके हास्पिटल पर पहुंची टीम ने उन्हें कोई साक्ष्य दिखाने का समय नहीं दिया। उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी ने जांच की थी। टीम ने ने बताया कि एसडीएम द्वारा की गई जांच के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन बार नोटिस भेजा, जवाब न दिए जाने के कारण अस्पताल में सील लगाई गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. शरण सिंह सिंह ने बताया कि नगर के हॉस्पिटलों का निरीक्षण किया गया। रेक्स हॉस्पिटल में रजिस्ट्रेशन के अनुसार व्यवस्था नहीं मिली, न ही हॉस्पिटल के अंदर कोई चिकित्सक मौजूद मिला। जिस कारण हॉस्पिटल को सील लगा दी गई। सूर्या हॉस्पिटल में भी कुछ अनियमितता पाई गई, जिन्हें चेतावनी देकर व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही हॉस्पिटल संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed