फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Honored the winning player who returned from Kathmandu

Muzaffarnagar News: काठमांडू से लौटे विजेता खिलाड़ी को किया सम्मानित

Wed, 12 Jul 2023 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
Honored the winning player who returned from Kathmandu
शाहपुर। शिक्षण संस्था एक्सपर्ट एकेडमी के छात्र भविष्य चौधरी ने नेपाल के काठमांडू में आयोजित हैंडबॉल में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

छात्र ने नेपाल के काठमांडू में सात से 11 जुलाई तक आयोजित यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में अपनी टीम के साथ प्रतिभाग किया। टीम ने अपना पहला मैच खेलते हुए उज्बेकिस्तान को हराया, जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश व तीसरे मैच में भूटान को पराजित किया। फाइनल मैच भारत व नेपाल के बीच खेला गया। इसमें भारत टीम ने नेपाल को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

एक्सपर्ट एकेडमी के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि भारतीय टीम में 16 सदस्य शामिल थे। इनमें से सात खिलाड़ी मैदान में उतरे। इनमें जनपद के तीन खिलाड़ी शामिल रहें। एकेडमी के कक्षा 10 के छात्र अभिषेक चौधरी, नमन धीमान व सचिन शामिल हैं। तीनों होनहार खिलाड़ी का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। विजेता खिलाड़ी भविष्य चौधरी ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच रामकुमार, अपने माता-पिता व परिवार के अलावा अपने शिक्षक प्रवीण कुमार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed