फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Honored the meritorious in the annual function

Muzaffarnagar News: वार्षिकोत्सव में किया मेधावियों का सम्मान

Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Honored the meritorious in the annual function
नालंदा प​ब्लिक स्कूल में मेधावी बच्चों को पुरूस्कृत करते कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार एवं पूर्व 
चरथावल। प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कहा श्रेष्ठ संस्कारों के साथ विद्यार्थी कॅरिअर की राह अपनाएं। विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारित लक्ष्य की ओर अग्रसर हों।
विज्ञापन

शनिवार को नालंदा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धरोहर आयोजित किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा शिक्षित बच्चे देश का भविष्य है। संस्कारी बच्चों से राष्ट्र निर्माण होता। कुसंगत बच्चों का विकास रोक देता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा नालंदा का नाम हमें प्राचीन धरोहर से जोड़ता है। यहां से शिक्षा हासिल कर बच्चे उच्च मुकाम हासिल करें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक विनेश त्यागी एवं प्रवीण त्यागी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। एसडी पब्लिक स्कूल के निदेशक चंचल सक्सेना, प्रधानाचार्या रेनू गोयल, सत्यप्रकाश त्यागी, समिति सभापति भूषण त्यागी, एमडी प्रीति भारद्वाज, पूर्व समिति चेयरमैन कुबेर दत्त, प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी, पंकज त्यागी मौजूद रहे। प्रधानाचार्यजय सिंह ने प्रगति रिपाेर्ट प्रस्तुत की।

इन बच्चों को किया पुरूस्कृत अतिथियों ने मेधावी अरहान, काशवी, आनिया, फात्मा, आहिल, इकरा, इनाया, दर्शपाल, वेदिका गर्ग, दिशा, जसप्रीत, वेदांश, लाइबा, अनुष्का, उमरगुल, नेंसी सिंघल, वंशिका, एना त्यागी, नव्या गर्ग, श्यान रिजवान, शहजर, पुष्कर गर्ग, वर्णिका, अनंत त्यागी, सार्थक, महक, वंश, रीषिका आदि को पुरस्कृत किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed