{"_id":"6a1c080321834c8aa20b19fe","slug":"honor-killing-sister-s-throat-slit-in-muzaffarnagar-adeeba-was-not-ready-to-leave-her-lover-brother-abscond-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: मुजफ्फरनगर में काट दिया बहन का गला, प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी अदीबा; वारदात कर भाई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग: मुजफ्फरनगर में काट दिया बहन का गला, प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी अदीबा; वारदात कर भाई फरार
Sun, 31 May 2026 03:36 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 31 May 2026 03:36 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले के गांव आदमपुर में अदीबा का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। गुस्साए भाई ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
Sister's throat cut: शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में भाई आमिर ने धारदार हथियार से बहन अदीबा (25) की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। ऑनर किलिंग के इस मामले में एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी भाई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घर के बाहर एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
गांव निवासी शकील कुरैशी की बेटी अदीबा पिछले डेढ़ साल से गांव पलड़ी में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी। शनिवार देर शाम परिजन उसे घर लेकर आए थे। रविवार दोपहर युवती, उसका भाई व मां घर पर थे। बताया कि अदीबा का एक युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आमिर और परिवार के लोग अदीबा को समझा रहे थे, कि वह इस रिश्ते को खत्म कर दे, बहुत बदनामी हो रही है। मगर अदीबा नहीं मान रही थी। वह युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी।
अचानक गुस्से में आकर आमिर ने धारदार हथियार से अदीबा का गला रेत दिया और फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और गांव में भीड़ जुट गई। पुलिस ने अदीबा को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि कर दी। शाहपुर पुलिस के साथ एसपी देहात अक्षय संजय महादीक ने भी मौके पर आकर जांच पड़ताल की। साथ ही अदीबा के परिजनों से भी पूछताछ की।
एसपी देहात का कहना है कि हत्यारोपी भाई फरार है, उसकी तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है। साथ ही जांच की जा रही है कि भाई के अलावा और कौन लोग युवती की हत्या में शामिल रहे। इसके अलावा जिस युवक के साथ युवती का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, उससे भी पूछताछ कर जाएगी।
खून से सना कमरा
जिस कमरे में अदीबा की हत्या की गई, उस कमरे में हर जगह खून ही खून पसरा हुआ था। ग्रामीणों ने मंजर देखा तो रूह कांप उठी। वहीं अदीबा के परिजन भी बुरी तरह बिलख रहे थे। साथ ही उस युवक को भी कोस रहे थे, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी देखें...
Shamli: तेल तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, दो पेट्रोल पंप मालिक और सरगना की तलाश में दबिश
जिस कमरे में अदीबा की हत्या की गई, उस कमरे में हर जगह खून ही खून पसरा हुआ था। ग्रामीणों ने मंजर देखा तो रूह कांप उठी। वहीं अदीबा के परिजन भी बुरी तरह बिलख रहे थे। साथ ही उस युवक को भी कोस रहे थे, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी देखें...
Shamli: तेल तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, दो पेट्रोल पंप मालिक और सरगना की तलाश में दबिश