फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Four members of interstate gang arrested in oil smuggling

Shamli: तेल तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, दो पेट्रोल पंप मालिक और सरगना की तलाश में दबिश

Sun, 31 May 2026 11:38 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 31 May 2026 11:38 AM IST
सार

पुलिस ने कैराना के पेट्रोल पंप के मैनेजर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग देशभर में मिलावटी डीजल-पेट्रोल की सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर 1350 लीटर डीजल बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Shamli: Four members of interstate gang arrested in oil smuggling
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से लगातार किए गए खुलासों के बाद शामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। डीजल और पेट्रोल की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वेस्ट यूपी और हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में मिलावटी डीजल और पेट्रोल की सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर 1350 लीटर डीजल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कैराना स्थित स्टार फिलिंग स्टेशन का मैनेजर मुजम्मिल भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अमर उजाला में लगातार प्रकाशित खबरों के बाद पुलिस, सर्विलांस सेल और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि कांधला क्षेत्र के गांव जिडाना के पास एक पिकअप वाहन में तस्करी कर पेट्रोल और डीजल लाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिडाना के पास से पिकअप सवार बागपत के बिनौली निवासी राहुल, मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी राजन, हरियाणा के सोनीपत जिले के जगदीशपुर निवासी अशोक तथा कैराना निवासी मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा के सोनीपत, बागपत और अन्य क्षेत्रों से डीजल व पेट्रोल खरीदकर कैराना के स्टार फिलिंग स्टेशन और अन्य स्थानों पर बेचते थे। आरोपी सोनीपत के होटल और ढाबों से करीब 80 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से डीजल और पेट्रोल खरीदते थे। इसके बाद उसमें थिनर समेत अन्य पदार्थ मिलाकर ऊंचे दामों में बेच देते थे। बिक्री से होने वाली आय को सभी सदस्य आपस में बराबर बांट लेते थे।
 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरोह बागपत, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, पानीपत, सोनीपत, अंबाला समेत कई जिलों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में भी डीजल और पेट्रोल की सप्लाई कर रहा था। आरोपियों के कब्जे से 1350 लीटर डीजल, दो छोटी कैन, दो बड़े बैरल, प्लास्टिक पाइप और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
 

दो पेट्रोल पंप मालिक और सरगना की तलाश में दबिश
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में बागपत के धनौरा निवासी मोहित कुमार, कैराना के मोहल्ला छड़ियान निवासी रिजवान और परवेज अभी वांछित हैं। रिजवान और परवेज पेट्रोल पंप संचालक बताए गए हैं, जो गिरोह से तेल खरीदकर उपभोक्ताओं को बेचते थे। गिरफ्तार आरोपी राहुल, राजन और अशोक के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य संबंधित लोगों की जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव, कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार, एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र कुमार, योगेश कुमार, प्रदीप कुमार और राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
 

अमर उजाला के खुलासे के बाद पुलिस ने दबोचा बड़ा गिरोह
देशभर में डीजल और पेट्रोल की तस्करी करने वाले इस गिरोह का खुलासा अमर उजाला ने स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से किया था। इस विषय पर समाचारों की शृंखला लगातार प्रकाशित की जा रही है। 

अमर उजाला ने 21 मई को हरियाणा से उत्तराखंड तक तेल तस्करी का नेटवर्क, 22 मई को कोड वर्ड के जरिए घर तक डीजल-पेट्रोल की डिलीवरी और 23 मई को साल्वेंट केमिकल व केरोसिन ऑयल से नकली डीजल-पेट्रोल तैयार किए जाने का खुलासा किया था। लगातार 10 दिनों तक प्रकाशित स्टिंग रिपोर्टों के बाद पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। इसके बाद जिलाधिकारी आलोक यादव और एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने गिरोह को पकड़ने के लिए छह टीमों का गठन किया था। इस मामले में पुलिस और प्रशासन अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी देखें...
Meerut: युवती ने दूसरे समुदाय के दो युवकों को साजिशन फंसाया, विहिप कार्यकर्ताओं ने भी पीटा, ऐसे सामने आया सच
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed