फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Honor killing case two more accused arrested

आनर किलिंग प्रकरण दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Honor killing case two more accused arrested
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। हत्यारोपी गिरफ्तार भौरा कलां परिजनों ने झूठी आन की खातिर कस्बा सिसौली निवासी कोमल की गला दबाकर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया था । सोमवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली निवासी कोमल जनवरी माह में अचानक घर से लापता हो गई थी। चाचा ब्रह्मपाल ने थाना भौराकलां में कोमल को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना भौराकलां क्षेत्र के ही गांव सावटू निवासी शगुन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोमल फ़रवरी के प्रथम सप्ताह में खुद ही घर वापस आ गई। कोमल के परिवार के लोगों ने विधानसभा चुनाव में पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाते हुए उसी रात्रि में आपस में सलाह मशवरा कर झूठी इज्ज्त की खातिर कोमल की गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को जलाकर अपने खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। गुमराह करने के लिए खेत में पानी भर दिया। थाना प्रभारी की जांच पड़ताल में पारिवारिक लोगों द्वारा कोमल की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया। पुलिस ने उसकी मां गीता से पूछताछ की तो हत्याकांड की परतें खुलती चली गई। गीता की निशानदेही पर पुलिस ने खेत से अवशेष बरामद कर युवती की मां गीता व हत्या काण्ड में शामिल राजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने पिछले शुक्रवार को दो आरोपी रवि व कुलदीप को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । थाना प्रभारी नवीन भाटी ने बताया कि सोमवार को दो आरोपी ब्रह्मपाल व रामपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed