फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Home quarantine done to inspector's family

दिल्ली के इंस्पेक्टर के परिवार को किया होम क्वारंटीन

Sat, 16 May 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Home quarantine done to inspector's family
दिल्ली के इंस्पेक्टर के परिवार को किया होम क्वारंटीन
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। नई दिल्ली स्थित एक थाने के इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गांव मोहम्मदपुर रायसिंह में रह रहे उनके परिवार के 24 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। बच्चों सहित परिवार के 18 सदस्यों के कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं।
भौराकलां क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रायसिंह निवासी इंस्पेक्टर नई दिल्ली के एक थाने में तैनात हैं। छह मई को ही वे परिजनों से मिलने व गांव निवासी एक व्यक्ति की रस्म तेरहवीं में शामिल होने गांव आए थे। परिजनों के मुताबिक 12 मई को इंस्पेक्टर को बुखार आया, जिस पर उनके कोरोना सैंपल लिए गए। जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार देर रात एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र, एसओ विरेंद्र कसाना ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मोहम्मदपुर रायसिंह में एसएचओ के घर पहुंचकर उनके पूरे परिवार के स्वास्थ्य की जांच कराई। इंस्पेक्टर के परिवार के बच्चों सहित 18 परिजनों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर के परिवार के 13 सदस्यों के साथ ही पारिवारिक रविंद्र पुत्र जसवंत के परिवार के छह और विवेक पुत्र उमेश के परिवार के पांच सदस्यों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। तीनों घरों पर होम क्वारंटीन संबंधी कोविड-19 नोटिस चस्पा कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ अक्षय कुमार, डॉ पुनीत व डॉ ऋषिपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

गांव में दहशत का माहौल, मचा हड़कंप
भौराकलां। दिल्ली पुलिस के एसएचओ के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। दहशत कितनी है इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि गांव में एक व्यक्ति की तीन दिन पूर्व हुई मौत के बाद अंतिम यात्रा में सौ से अधिक ग्रामीण शामिल हुए, लेकिन इंस्पेक्टर प्रकरण सामने आने के बाद फूल (अस्थि) चुनने के लिए केवल पांच लोग श्मशान घाट तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर को दिल्ली में ही कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी मिली। इंस्पेक्टर कुछ दिन पहले अपने गांव में आया था, इसलिए उसके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। एहतियातन उनके परिवार के 18 सदस्यों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं - डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed